Tuesday, October 20th, 2026

जनसम्पर्क संचालनालय में  सत्यव्रत विद्यार्थी को भावभीनी विदाई

भोपाल 

जनसम्पर्क संचालनालय के कर्मचारी  सत्यव्रत विद्यार्थी की सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सादे समारोह में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए भावभीनी विदाई दी। संचालक जनसम्पर्क  आशुतोष प्रताप सिंह ने  विद्यार्थी को शाल-फल और पुष्पहार से सम्मानित किया।

संचालक  सिंह ने कहा कि  विद्यार्थी का सम्पूर्ण कार्यकाल सराहनीय और उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग हमेशा उनके साथ ही है। इस दौरान अपर संचालक  सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

 

#भावभीनी विदाई

Source : Agency

पाठको की राय